शिवराज 2 अक्टूबर को नीमच जिले से 133 उद्योगों को प्रदान करेंगे भूखंडों का आशय पत्र

भोपाल ।

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 अक्टूबर शनिवार को जन-कल्याण और सुराज अभियान में नीमच जिले के जावद से सूक्ष्म, लघु, मध्यम और औद्योगिक नीति तथा निवेश विभाग के 133 उद्योगों को प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक भूखंडों का वर्चुअल माध्यम से आशय-पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान जावद से ही 7 औद्योगिक क्षेत्रों में अधो-संरचना विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं इंदौर के अतुल्य आईटी पार्क का लोकार्पण भी करेंगे।

उद्योग आयुक्त एवं सचिव एमएसएमई पी. नरहरि ने बताया कि जन-कल्याण एवं सुराज कार्यक्रम के तहत प्रदेश में हो रहे औद्योगिक विकास को लक्ष्य मानकर इस दिन मुख्यमंत्री एमएसएमई के साथ ही औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग के द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों को आवंटित किए जा रहे 133 आशय पत्रों का वितरण करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जावद से इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के एमपीआईडीसी कार्यालय भी वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री जावद से उद्योगपति तथा नव-उद्यमियों से संवाद भी करेंगे और भीलवाड़ा से आये उद्यमियों से भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री जावद में जन-कल्याण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में किए गए नवाचारों का उद्घाटन कर ग्राम-पंचायतों को स्वच्छता वाहन वितरित करेंगे।

कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग सहित जन-प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!