गांधी जयंती पर सर्व-धर्म प्रार्थना आज, पीएम मोदी ने राजघाट जाकर दी बापू को श्रद्धांजलि

आज 2 अक्टूबर के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन
इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

राजघाट पर किया गया सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन
वहीं पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राजघाट पर सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। हर साल की तरह कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे और श्रद्धांजलि देंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!