भारत में भोले-भाले युवाओं को इंटरनेट के जरिए बरगला रहा है आतंकी संगठन आइएस : एनआइए

नई दिल्ली ।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने आतंकी हमलों, साजिश और फंडिंग के 37 मामलों में उसने अभी तक 168 लोगों को गिरफ्तार किया है। देश में इस्लामिक स्टेट (आइएस) की विचारधारा से प्रेरित होकर इसे अंजाम दिया गया। जांच एजेंसी ने कहा कि आतंकी संगठन इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भोले -भाले युवकों को बरगला रहा है।

एनआइए ने कहा कि 31 मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। सबसे नया मामला जून में दर्ज किया गया और सुनवाई के बाद 27 आरोपित दोषी ठहराए जा चुके हैं। जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘एनआइए द्वारा जांच में उजागर हुआ है कि आइएस भारत में लगातार आनलाइन दुष्प्रचार के माध्यम से अपनी विचारधारा के प्रचार में जुटा है। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर उसके निशाने पर भोले युवक होते हैं।’ एनआइए ने लोगों से इंटरनेट पर ऐसी किसी गतिविधि में शामिल न होने की अपील की है।

देश में दिल्ली आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने बीते मंगलवार यानि 14 सितंबर को पाकिस्तान-संगठित आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ कर, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित आतंकवादियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। ये आतंकवादी देश में आगामी त्योहारों के दौरान कई विस्फोट करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कहा था कि पाकिस्तान स्थित अनीस इब्राहिम, जो दाऊद इब्राहिम का भाई है, आतंकी योजना को अंजाम देने के लिए अंडरवर्ल्ड के गुर्गों से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि पूछताछ से पता चला है कि पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल को दो घटकों अंडरवर्ल्ड और पाक-आईएसआई प्रशिक्षित आतंकी माड्यूल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था।

आरोपियों की पहचान जान मोहम्मद शेख (47) उर्फ ‘समीर’, ओसामा (22), मूलचंद (47), जीशान कमर (28), मोहम्मद अबु बकर (23) और मोहम्मद आमिर जावेद (31) के तौर पर हुई थी, जिन्हें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!