रॉबर्ट नर्सिंग होम का उसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप उन्नयन किया जाएगा

संभागायुक्त डॉ. शर्मा की अध्यक्षता में प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

इंदौर :शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित रॉबर्ट नर्सिंग होम का उन्नयन किया जाएगा। रॉबर्ट नर्सिंग होम के सभी 72 बेड्स को ऑक्सीजन युक्त बनाया जाएगा। साथ ही आईसीयू को भी सर्व सुविधा युक्त किया जाएगा।
यह जानकारी आज यहां संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई रॉबर्ट नर्सिंग होम की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक में दी गई। बैठक में अपर आयुक्त राघवेंद्र सिंह, उपायुक्त रजनीश श्रीवास्तव, रॉबर्ट नर्सिंग होम के सचिव डॉ विजय सेन यशलाह, एम वाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
बैठक में रॉबर्ट नर्सिंग होम की प्रतिष्ठा को देखते हुए उसी के अनुरूप इसके उन्नयन की कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश संभाग आयुक्त डॉ शर्मा द्वारा दिए गए। बैठक में बताया गया कि पूरे अस्पताल के सभी बेडस को ऑक्सीजन युक्त बनाने के लिए कार्य चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट भी शीघ्र स्थापित किया जाएगा। अस्पताल के आईसीयू को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा। मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। विस्तार के लिए जन सहयोग भी लिया जाएगा। अस्पताल परिसर में स्थापित पैथोलॉजी लैब को उसी भवन में ऊपर स्थापित कर उसमें आधुनिक मशीनें जांच के लिए लगवाई जाएंगी। जिससे कि अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल सके। मरीजों की सुविधाओं के लिए 5 नए डॉक्टर की नियुक्ति करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। इसके लिए संभागायुक्त डॉ शर्मा ने शीघ्र कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!