प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सुपर स्पेशलिटी में हुआ ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

इंदौर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और मनोरमा राजे क्षयरोग अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री केयर फंड द्वारा वित्तपोषित इन ऑक्‍सीज़न प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय दीक्षित, डॉ. सुमित शुक्ला एवं अन्य चिकित्सकगण मौजूद थे।
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में तेज़ी से आक्सीजन प्लांट का निर्माण हुआ है। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आज लोकार्पित लिक्विड ऑक्‍सीज़न प्लांट की क्षमता 2 हज़ार लीटर प्रति मिनट की है। इसकी लागत एक करोड़ 80 लाख रुपये है। वहीं मनोरमा राजे अस्पताल में निर्मित ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 300 लीटर प्रति मिनट है तथा इसकी लागत 58 लाख रुपये है। यह ऑक्सीजन प्लांट भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन द्वारा डिज़ाइन और विकसित किए गए हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधीन इन अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट के लिए एलएंडटी और लोक निर्माण विभाग द्वारा भी योगदान किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!