इंदौर में शुरू हुआ वैक्सीनेशन महा अभियान 3.0

मुझे पूर्ण विश्वास है इंदौर दूसरे डोज में भी शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेगा – प्रभारी मंत्री डॉ मिश्रा
इंदौर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आज से प्रदेश भर में वैक्सीनेशन महाअभियान 3.0 की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में इंदौर जिले में भी शुक्रवार 17 सितंबर से वैक्सीनेशन महाअभियान का तीसरा चरण प्रारंभ हुआ। इस महाअभियान का शुभारंभ गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा किया गया। मंत्री द्वय ने अभय प्रशाल स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पहुंचकर महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक महेन्द्र हार्डिया, विधायक रमेश मेंदौला एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
टीकाकरण केन्द्र पर कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने आयीं सुश्री ऐश्वर्या सोनी को मंत्री डॉ मिश्रा ने स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी और जिलेवासियों को जल्द से जल्द कोविड का टीका लगवाने का अनुरोध किया। मंत्री डॉ मिश्रा ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। तत्पश्चात उन्होंने रीगल चौराहे स्थित टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया और टीका लगवाने आए नागरिकों की हौसला अफजाई भी की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इंदौर पुनः एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा और शत-प्रतिशत नागरिकों को दूसरा डोज लगवा कर फिर देश में प्रथम आएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि जिन भी नागरिकों का दूसरा डोज ड्यू है वे जल्द से जल्द कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं और कोरोना से खुद को सुरक्षा चक्र प्रदान करें।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!