केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने MP को दिए 9577 करोड़ के तोहफे, कहा- विकास कार्यों में नहीं आएगी पैसों की कमी

इंदौर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का दिनभर दौरा करने के बाद शाम को केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इंदौर पहुंचे. इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश के 9577 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का तोहफा दिया है. नितिन गडकरी ने 1356 किलोमीटर लंबी प्रदेश की 34 सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया.कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और एमपी के पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा को याद किया.

इंदौर समेत एमपी को कई तोहफें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश को 35 करोड़ रु. मिलेंगे. केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इंदौर के पश्चिम रिंग रोड की जमीन के लिए 25 से 35 फीसदी केंद्र और 50 फीसदी राज्य शासन से मदद कर इसे तैयार किया जाएगा. इंदौर बायपास की सर्विस रोड़ को सुधारने की भी घोषणा नितिन गडकरी ने की है.

गडकरी के दौरे से प्रदेश को क्या-क्या मिला?

नितिन गडकरी के दौरे से सीएम शिवराज सिंह चौहान, इंदौर सांसद शंकर लालवानी समेत कई लोगों को काफी उम्मीदें थी. गडकरी का दौरा उन उम्मीदों पर खरा उतरा है. गडकरी ने मंच से संबोधित करते हुए कई घोषणा की. इस दौरान मंत्री गडकरी ने इंदौर के 6 लेन बायपास पर स्ट्रीट लाइट और सर्विस रोड, भोपाल-ब्यावरा के फोरलेन का चौड़ीकरण, ग्वालियर-झांसी फोनलेन चौड़ीकरण, मोहगांव-खवासा फोनलेन चौड़ीकरण, झांसी-खजुराहो फोरलेन चौड़ीकरण, शुजालपुर-आष्टा टू लेन समेत कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया.

मध्य प्रदेश को मिली ये सौगातें

बलवाडा-धनगांव पर नया ब्रिज बनाने और फोरलेन का चौड़ीकरण करने की घोषणा. धनगांव-बोरगांव फोरलेन चौड़ीकरण, रीवा-बेला फोरलेन चौड़ीकरण, नौरादेही सेंचुरी का फोरलेन चौड़ीकरण, माछलिया घाट फोरलेन चौड़ीकरण, माधव नेशनल पार्क के बीच फोरलेन का चौड़ीकरण, सतना-मैहर टू लेन, सागर-मोहारी फोरलेन का चौड़ीकरण, बमीठा-खजुराहो फोरलेन चौड़ीकरण की सौगात नितिन गडकरी ने दी.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!