पारेषण और वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण के लिए एसएसटीडी योजना में 77 करोड़ खर्च होंगे

भोपाल : मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के अंतर्गत 77 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न निर्माण कार्य आने वाले समय में किए जायेंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि इससे विद्युत वितरण व्यवस्था में प्रभावी सुधार होगा। जहाँ एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी, वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

गौरतलब है कि एसएसटीडी योजना के अंतर्गत पारेषण और वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के कार्य किये जायेंगे। इसमें नये विद्युत उपकेन्द्र बनाये जायेंगे, मौजूदा उपकेन्द्रों की क्षमता वृद्धि, लाइनों का विस्तार एवं नये वितरण ट्रांसफार्मर लगाये जायेंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि आगामी रबी सीजन में कृषि उपभोक्ताओं को घोषित अवधि में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकता है। कंपनी कृषि क्षेत्र में खराब तथा जले ट्रांसफार्मरों को बदलने तथा आबादी को भी सतत् विद्युत आपूर्ति देने के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने कहा है कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि कम्पनी के कार्यक्षेत्र में पारेषण एवं वितरण प्रणाली के उन्नयन के लिये सभी निर्माण कार्यों को गति प्रदान करते हुए विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जायेगा। इसी क्रम में कंपनी द्वारा एसएसटीडी योजनान्तर्गत दो चरणों में 77 करोड़ से अधिक खर्च किए जायेंगे। प्रथम चरण में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर 13 करोड़ एवं वितरण ट्रांसफार्मरों के लिए 4 करोड़ खर्च किए जायेंगे तथा द्वितीय चरण में इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण के लिए 60 करोड़ के विकास कार्य कराये जायेंगे। कंपनी द्वारा ग्वालियर, चंबल संभाग में ग्वालियर में 30 करोड़ 10 लाख, दतिया में 3 करोड़ 74 लाख, गुना में 2 करोड़ 42 लाख, अशोकनगर में 4 करोड़ 26 लाख, मुरैना में 2 करोड़ 82 लाख, भिण्ड में 6 करोड़ 12 लाख, शिवपुरी में 2 करोड़ 84 लाख एवं श्योपुर में 3 करोड़ 34 लाख के कार्य कराये जायेंगे। इसी प्रकार भोपाल में 2 करोड़ 98 लाख, रायसेन में 89 लाख, सीहोर में 30 लाख, राजगढ़ में 3 करोड़ 42 लाख, हरदा में 60 लाख, होशंगाबाद में 2 करोड़ 82 लाख, बैतूल में 45 लाख, विदिशा में 10 करोड़ 29 लाख के कार्य कराये जायेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!