पहली बार 52 में से 50 जिले भीगे

भोपाल । मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। 52 जिलों में से 50 जिलों में बारिश हुई है। बीते चौबीस घंटों के दौरान सबसे ज्यादा पानी हरदा में 4 इंच से ज्यादा गिरा। सिवनी और होशंगाबाद में भी 3-3 इंच तक बारिश हो गई। भोपाल में एक इंच से ज्यादा और इंदौर में 1 इंच तक पानी गिर गया। पहली बार ऐसा हुआ जब 52 में से 50 जिलों में पानी गिरा है। बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग अधिकांश इलाकों में हल्की से तेज बौछारें पड़ीं। इस कारण तवा डैम, सतपुड़ा, चंदोरा और पारसोड़ा डैम के गेट खोलने पड़े। हालांकि चंदोरा और पारसोड़ा डैम के गेट बंद हो गए हैं।
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में तेज बारिश होगी, जबकि सागर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, देवास, सीधी, छिंदवाड़ा, पेंच, सिवनी और जबलपुर में अगले कुछ घंटों में पानी गिरेगा।
तेज बारिश वाले इलाके
हरदा के खिरकिया में 4 इंच, बैतूल के भीमपुर, सीहोर के बुधनी, होशंगाबाद के पिपरिया, पचमढ़ी, सिवनी में करीब 3-3 इंच, बैतूल के प्रभातपट्टन और होशंगाबाद शहर, रायसेन के गौरहगंज, देवास के सतवास में 2-2 इंच तक पानी गिर गया। भोपाल शहर में करीब डेढ़ इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सीधी, इंदौर, खजुराहो और धार में 1-1 इंच, रतलाम, सागर, रीवा, दमोह, खंडवा, बैतूल, उमरिया, रायसेन, मंडला और मलाजखंड में आधा-आधा इंच पानी गिरा। जबलपुर, नौगांव, श्योपुरकलां, ग्वालियर, दतिया, उज्जैन, टीकमगढ़, खरगोन, छिंदवाड़ा, गुना, और शाजापुर में भी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!