सौहार्द बिगाड़ने में शामिल थी पूर्व महिला पार्षद, 10 लोगों को नामजद करेगी पुलिस

इंदौर ।

कोतवाली थाना का घेराव कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले 10 लोगों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। इसमें पूर्व महिला पार्षद सहित एक अन्य पार्षद के गुंडे भाई अमजद चंदनवाला का नाम शामिल है। पुलिस ने चंदनवाला को जिलाबदर करने का प्रस्ताव भी कलेक्टर को भेज दिया है। शेष को गोपनीय ढंग से नामजद आरोपित बनाने की तैयारी चल रही है।

छेड़छाड़ के आरोपित गोलू उर्फ तस्लीम उर्फ उस्लीम चुड़ीवाला के साथ हुई मारपीट के विरोध में पिछले रविवार सैंकड़ों लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव किया था। इसकी अगवानी एसडीपीआइ और पीएफआर पदाधिकारी अब्दुल रउफ बेलिम, जैद पठान और मुमताज कुरैशी कर रहा था। जूनी इंदौर और कोतवाली थाना पुलिस तीनों के खिलाफ जिलाबदर की फाइल भेज चुकी है। गुरुवार रात अफसरों ने वीडियो रिकार्डिंग देख तय किया कि अमजद पुत्र युसूफ चंदनवाला निवासी लोहागेट, अजीम बिलाल, रफीक बेलिम, शहनवाज, अमीनमुल सुरी, इरफान उर्फ काका, नौशाद पाकिजा और एक महिला पार्षद भी भीड़ को उकसाने का काम कर रहे थे।
महिला अपना क्षेत्र छोड़ कर विवाद को हवा देने आई थी। पुलिस अब सभी को नामजद आरोपित बना रही है। उधर चंदननवाला को जिलाबदर करने के लिए चंदन नगर थाना पुलिस ने प्रस्ताव भी भेज दिया है। टीआइ योगेशसिंह तोमर के मुताबिक चंदनवाला पर कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज है और पूर्व पार्षद मुबारिक का चचेरा भाई है।

एसडीपीआइ-पीएफआइ पर आशंका नहीं- डीजीपी

अपराध समीक्षा के बाद डीजीपी विवेक जौहरी से मीडिया ने एसडीपीआइ और पीएफआइ के बारे में पूछा तो कहा कि मुख्यमंत्री ने सिर्फ राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। कलेक्टर मनीषसिंह के बयान पर डीजीपी बोले इस बारे में उनसे ही पूछे। गौरतलब है कलेक्टर ने सोमवार को ही एसडीपीएआइ और पीएफआइ का उल्लेख किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!