पेपर आउट होने पर वरिष्ठ कृषि विस्तार, ग्रामीण कृषि विस्तार और नर्सिंग की परीक्षा निरस्त

भोपाल ।

पीइबी (प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड) द्वारा वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और नर्सिंग भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इस परीक्षा के पेपर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद यह निर्णय लिया गया। प्राथमिक जांच में पेपर आउट होने में पीइबी के किसी व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई है। परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एम/एस एनएसइआइटी लिमिटेड पर कार्रवाई की जा रही है। वह आगामी परीक्षाओं का आयोजन नहीं कर सकेगी।

प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इसी वर्ष 10 तथा 11 फरवरी को प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के संबंध में 17 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। 18 फरवरी को विभिन्न् प्रचार माध्यमों से यह जानकारी सामने आई कि कुछ परीक्षार्थियों के अंक उनकी अन्य शैक्षणिक उपलब्यिों से अधिक आए हैं। इस पर पीइबी (पूर्व में व्यावसायिक परीक्षा मंडल) की आंतरिक समिति ने जांच की। मामला तकनीकी जांच के लिए मध्य राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम (एसइडीसी) का सहयोग लिया गया।

किसी कंप्यूटर से डाउनलोड किया प्रश्न पत्र

मिश्रा ने बताया कि एसइडीसी की जांच में पाया गया कि 31 जनवरी को करीब डेढ़ बजे, सात जनवरी को करीब नौ बजे और 10 फरवरी को करीब डेढ़ बजे किसी कंप्यूटर से प्रश्न पत्र को डाउनलोड किया गया। यह कंप्यूटर पीइबी का नहीं था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला लिया गया। यह जानने के लिए कि किस कंप्यूटर से प्रश्न पत्र डाउनलोड किया गया, आगे की जांच साइबर पुलिस को सौंपा जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!