देश के हर तीसरे व्यक्ति को लग चुका एक टीका, सरकार का दावा

नई दिल्ली।

देश में हर तीसरे व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है। वहीं टीकाकरण के लिए योग्य 18 वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग की आधी आबादी को पहली डोज लगाई जा चुकी है। दोनों डोज लेने वाले लोग अभी कुल आबादी के 10 फीसद से भी कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर से वैक्सीन बहुतायत में उपलब्ध होगी और उसके बाद टीकाकरण की रफ्तार और भी गति पकड़ेगी।स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुरुवार तक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 57 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं।

33.3 फीसद लोगों को एक डोज दी गई

इनमें साढ़े 44 करोड़ से ज्यादा पहली और करीब 13 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। इस तरह से कुल आबादी के 33.3 फीसद लोगों को कम से कम एक डोज और 9.6 फीसद को दोनों डोज लग गई हैं। गौरतलब है कि देश में फिलहाल कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इस आयुवर्ग को लोगों की संख्या लगभग 94 करोड़ है।

तेजी से बढ़ेगी टीकाकरण की रफ्तार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण के ये आंकड़े जुलाई में ही पूरे हो जाते, लेकिन भारत बायोटेक के बेंगलुरु इकाई में गड़बड़ी के कारण वैक्सीन की सप्लाई बाधित हुई। इसके बावजूद जुलाई में 13.45 करोड़ डोज लगाई गईं और अगस्त के 19 दिनों में 10.20 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंत या सितंबर तक भारत बायोटेक की बेंगलुरु इकाई में उत्पादन शुरू हो जाएगा और उसके बाद टीकाकरण की रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी।

अक्टूबर से मांग के मुताबिक सप्लाई

अधिकारी ने बताया कि अभी राज्यों को कोटे के हिसाब से वैक्सीन की सप्लाई की जाती है। परंतु, अक्टूबर से यह कोटा खत्म हो सकता है और राज्य अपनी क्षमता के अनुसार जितनी चाहे उतनी वैक्सीन लगा सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि तब प्रतिदिन टीकाकरण की रफ्तार तीन गुना बढ़कर 1.5 करोड़ से भी अधिक हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!