प्रियंका को गुडविल एंबेसडर पद से हटाने के लिए पाक अभिनेत्री ने यूनिसेफ को लिखी चिट्ठी

पाकिस्तान की एक्ट्रेस अमरीना खान ने यूनिसेफ को चिट्ठी लिखकर प्रियंका चोपड़ा को गुडविल एंबेसडर के पद से हटाने की मांग की है। अमरीना ने अपने खुले खत में प्रियंका के ट्वीट और बयान का हवाला देते हुए कहा है कि वो जाहिर और गैरजाहिर तौर पर जंग का समर्थन करती रही हैं, ऐसे में आपकी सद्भावना दूत कैसे हो सकती हैं। उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।
पाक एक्ट्रेस ने कहा, युद्ध को बढ़ावा देती हैं प्रियंका

अमरीना ने यूनिसेफ की एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर हेनरीटा एच फोर को लिखी चिट्ठी में कहा, मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि गुडबिल एंबेसडर की जो खासियतें होनी चाहिएं, उन पर प्रियंका चोपड़ा खरी नहीं उतरती हैं। वो अमन की तरफ कम और जंग की तरफदार ज्यादा दिखती हैं। फरवरी में उन्होंने भारत और पाक के बीच तनाव के वक्त भारत की आर्मी को ट्वीट कर शाबासी दी। उनका रवैया ऐसा रहा है कि वो न्यूक्लियर वॉर की तरफदारी करती दिखी हैं।

पाक मंत्री ने भी प्रियंका को हटाने को कहा

पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने भी प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर पद से हटाने की मांग की है। प्रियंका पर युद्धोन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट में शीरीन ने कहा कि यूनिसेफ को तुरंत प्रियंका चोपड़ा को अपने राजदूत के पद से हटाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारतीय सेना और तानाशाही मोदी सरकार का समर्थन किया है। ऐसा नहीं किया गया तो ऐसी नियुक्तियां एक तमाशा बनकर रह जाएंगी। यूनिसेफ को निश्चित ही इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इन मानद पदों के लिए वह किसे नियुक्त कर रहा है।

Armeena Khan✔@ArmeenaRK

An open letter to #UNICEF #Kashmir #Priyanka#Pakistan

View image on Twitter

16.3K

12:51 AM – Aug 13, 2019

Twitter Ads info and privacy

6,979 people are talking about this

अमेरिका के एक इवेंट में भी हुआ प्रियंका से सवाल

हाल ही में अमेरिका में प्रियंका ब्‍यूटीकॉन फेस्टिवल लॉस एंजेलिस 2019 नाम के कार्यक्रम में प्रियंका से एक पाकिस्‍तानी महिला आयसा मलिक ने उनकी भारतीय सेना के पक्ष में ट्वीट को लेकर सवाल किया था। मलिक ने सवाल किया, आप यूनाइटेड नेशन की गुडविल ऐंबैसडर हैं और भारत के पाकिस्‍तान से न्‍यूक्‍लियर वॉर को बढ़ावा दे रही हैं। एक पाकिस्‍तानी होने के नाते मेरे जैसे करोड़ों लोगों के लिए ये दुख पहुंचाने वाला है। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि मेरे पाकिस्‍तान के कई सारे दोस्‍त हैं। मैं युद्ध के मैं पक्ष में नहीं हूं लेकिन मैं देशभक्‍त हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!