मुकेश अंबानी की संपत्ति 2 दिनों में 29,000 करोड़ रुपये बढ़ी

खास बातें

  • मुकेश अंबानी की संपत्ति में और वृद्धि हो गई है
  • महज दो दिनों में ही मुकेश अंबानी की दौलत 28,684 करोड़ रुपये बढ़ी है
  • यह उछाल सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं एजीएम के बाद से आया

बीते दो दिनों में भारत के सबसे अमीर उद्दयोगपति मुकेश अंबानी की संपत्ति में और वृद्धि हो गई है। महज दो दिनों में ही मुकेश अंबानी की दौलत 28,684 करोड़ रुपये बढ़ी है। यह उछाल सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं एजीएम के बाद से आया। इस मीटिंग में कंपनी ने कई बड़े एलान किए थे।

मीटिंग में हुए कई एलान

मीटिंग में एलान हुआ कि सऊदी अरामको रिलायंस इंडस्ट्री में 75 अरब डॉलर का निवेश करेगी। जोकि देश में सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा। मुकेश अंबानी के मुताबिक जियो हर महीने एक करोड़ नए ग्राहक जोड़ रही है। यह दुनिया की दूसरी बड़ी ऑपरेटर कंपनी और देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है। ऑप्टिक फाइबर और इन्फ्रास्ट्रक्चर में जियो ने अब तक 3.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के इन एलानों को दलाल स्ट्रीट ने सकारात्मक तरीके से लिया है, जिसकी वजह से महज दो दिनों में ही कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है। सालाना आम सभा के बाद से अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 28,684 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

एक जनवरी से उपलब्ध होगी यह सुविधा

इस साल पांच सितंबर को जियो को भारत में तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। कंपनी को शुरू करने का विजन डिजिटिल लाइफ कनेक्टिविटी था। जियो के जरिए रेवेन्यू के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स, होम ब्रॉडबैंड सर्विस, एंटरप्राइजेज सर्विस और ब्रॉडबैंड फॉर स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस पर फोकस किया जाएगा। इंटरनेट ऑफ थिंग्स प्लेटफॉर्म एक जनवरी 2020 से उपलब्ध होगा। जियो गीगा फाइबर नेटवर्क को अगले 12 महीने में पूरा करने की उम्मीद है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!