शाहरुख स्‍टारर ‘पठान’ में किक्‍स और पंच लगाती दिखाई देंगी दीपिका, जॉन बनेंगे खलनायक

मुंबई । दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्‍म ‘पठान’ में बिल्‍कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। हॉलिवुड फिल्‍म ‘ट्रिपल एक्स’ में स्‍टंट परफॉर्म करने के बाद अब वह शाहरुख खान स्‍टारर फिल्‍म में किक्‍स और पंच लगाती दिखाई देंगी। अभिनेत्री के करीबी सूत्र ने बताया कि दीपिका अभी पठान के लिए हाई ऑक्‍टेन एक्‍शन सीन्‍स शूट कर रही हैं। शूटिंग मुंबई में ही चल रही है और एक्‍ट्रेस ने इसके लिए इंटेंस तैयारियां की हैं। दीपिका ‘पठान’ का पहला शेड्यूल पूरा कर चुकी हैं। डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्‍म से लंबे वक्‍त बाद किंग खान की पर्दे पर वापसी होगी। शाहरुख आखिरी बार 2018 में आई फिल्‍म ‘जीरो’ में अनुष्‍का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ नजर आए थे।  ‘पठान’ में शाहरुख टाइटल रोल में हैं, तो जॉन अब्राहम विलन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। सलमान खान पहले ही ‘पठान’ के लिए कैमियो शूट कर चुके हैं। ‘पठान’ के अलावा दीपिका ने शकुन बत्रा की अनटाइटल्‍ड फिल्‍म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस फिल्‍म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्‍या पांडे भी अहम किरदारों में हैं। यही नहीं, दीपिका ने हाल ही में नाग अश्विन की फिल्‍म की शूटिंग शुरू की है जिसमें वह प्रभास और अमिताभ बच्‍चन के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!