‘नागिन’ फेम अभिनेत्री मौनी राय ने कराया बोल्ड फोटोशूट, पीली ड्रेस में दिखाए अदाओं के जलवे

मुंबई । टीवी शो ‘नागिन’ के जरिए अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में मौनी रॉय पीले रंग की ड्रेस पहनकर दिलकश अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। मौनी रॉय की यह ऑफ शोल्डर और थाय स्प्लिट ड्रेस काफी खूबसूरत लग रही है। आउटफिट पर फ्लॉवरी पैटर्न है और उन्होंने इनडोर में ये फोटोशूट कराया है। बिना कोई खास मेकअप किए मौनी रॉय इन तस्वीरों में इंटेंस लुक देती दिख रही हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें सोफा पर बैठकर खिंचवाई हैं। जबकि कुछ फोटोज में वह फ्लोर पर बैठी नजर आ रही हैं। मौनी रॉय ने इस फोटोशूट के लिए अपने बालों को खुला रखा है और आंखों में हल्का काजल लगाया हुआ है। 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने खूबसूरत कैप्शन लिखा – रात को 8 बजे मुझे नाश्ता करने के लिए जोर की भूख लगती है। मुझे थिएटर पसंद है इसलिए कभी लेट नहीं होती हूं। मैं देर रात तक जागकर किताब पढ़ती हूं। इसीलिए मैं…’ आगे की बात मौनी ने अधूरी छोड़ दी है और अपने फैंस से इस कैप्शन को पूरा करने के लिए कहा है। मौनी रॉय ने इस कैप्शन के साथ एक दिल वाला और पेन वाला इमोजी भी बनाया है। महज 3 घंटे में मौनी रॉय की तस्वीरों को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है। मौनी रॉय टीवी शोज करने के साथ-साथ कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गोल्ड में मौनी रॉय ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म अच्छी चली और फैंस ने मौनी के किरदार को भी काफी पसंद किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!