‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में सुनील शेट्टी की एंट्री

मुबंई । बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान निर्देशक आनंद एल राय की आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ के अलावा विक्की कौशल के साथ ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में भी दिखाई देने वाली हैं। रिपोर्ट की माने तो इस मूवी में दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी को मेकर्स ने अप्रोच किया है। फिल्म में एक्टर सुनील शेट्टी एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। खबरों की माने तो फिल्म में सारा और विक्की का भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में अहम भूमिका निभाने के लिए सुनील को अप्रोच किया गया है। फिल्म ‘द इमोर्टल अश्वत्थामा’ बॉलीवुड में बन रही सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म में जबरदस्त कास्ट शामिल करने के लिए मेकर्स अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं। निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सुनील के साथ बातचीत शुरू की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म के लिए सुनील शेट्टी ने भी अपनी दिलचस्पी दिखाई है।वैसे अगर सुनील शेट्टी इस फिल्म में शामिल होते हैं तो इसमें एक्शन का तड़का तीन गुना लग जाएगा। फैंस को भी इसी बात का इंतजार हैं। बता दें कि एक्टर विक्की कौशल ने अपनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ की घोषणा की थी। अभिनेता फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। वहीं उनका जोड़ी सारा अली खान के साथ खूब जमने वाली है। हालांकि मेकर्स और एक्टर के बीच की बातें अभी शुरुआती दौर में हैं लेकिन सुनील जल्द ही फिल्म के निर्देशक आदित्य और प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला से मिलकर इसे फाइनल करेंगे। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!