संघ एक बड़ा कदम उठाता, तब आज शायद नतीजा कुछ और हीं होता: दीपिका

नई दिल्ली ।देश के लिहाज से दुखद खबर हैं, कि विश्व की नंबर 1 भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का सफर  ओलिंपिक में समाप्त हो गया है। इसके साथ दीपिका के पति अतानु दास पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकाहारू फुरूकावा से हारने के बाद उनका भी सफर खत्म हो गया। दास तीरंदाजी में भारत की आखिरी उम्मीद थे, अब इसके बाद भारत की कोई भी उम्मीद नहीं है। ओलिंपिक में हार के बाद दीपिका कुमारी ने संघ से नाराजगी जाहिर की है। दीपिका से पूछा गया था कि क्या अगर मिक्सड में वहां अतानु के साथ होतीं,तब क्या होता। इस सवाल में दीपिका ने कहा कि अब वक्त गुजर चुका है इस बातचीत से कोई फायदा नहीं होने वाला लेकिन अगर अतनु मिक्सड में साथ होते तो रिजल्ट कुछ और होते।
दीपिका ने कहा कि वहां पूरी तरह से तैयार थीं। उन्हें कहीं पर कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर संघ एक बड़ा कदम उठाता,तब शायद आज नतीजे यहां पर कुछ और होते। दीपिका से पहले अतनु ने भी संघ के इस फैसले पर हैरानी जाहिर की थी। अतनु ने कहा था कि प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद कहा था, ‘मुझे मिश्रित टीम में उसके साथ खेलने की उम्मीद थी, लेकिन दुर्भाग्य से यह संभव नहीं था। मुझे नहीं पता क्यों?’
गौरतलब है कि तोक्यो ओलिंपिक की शुरुआत से पहले मिक्सड डबल में दीपिका और अतनु दास को पदक का दावेदार बताया गया था। लेकिन तोक्यो में अतनु को मिश्रित युगल में दीपिका के साथ जोड़ी बनाने का मौका नहीं मिला, क्योंकि वह रैंकिंग दौर में प्रवीण जाधव से पीछे रहे। जाधव पहली बार पहली बार ओलंपिक में हिस्सा रहे जाधव ने 31वां, जबकि अतनु ने 35वां स्थान हासिल किया था। दीपिका और अतनु दास की जोड़ी ने एक महीने पहले ही पेरिस विश्वकप में गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन फिर भी ओलिंपिक में इनकी जोड़ी बदल दी गई। रैंकिंग के आधार पर भारतीय तीरंदाजी टीम प्रबंधन ने दीपिका और जाधव की जोड़ी बना दी। जाधव और दीपिका ने पहली बार जोड़ी बनाई और उन्हें कोरिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!