क्या है सफलता का रहस्य, आप जानते हैं?

एक बार एक नौजवान लड़का एक दार्शनिक के पास आया और उनसे पूछा, ”सफलता का रहस्य क्या है?” दार्शनिक ने उससे कहा, ”मैं तुम्हें कल उत्तर दूंगा, कल तुम मुझे नदी के किनारे मिलो।”

दूसरे दिन वह लड़का दार्शनिक से नदी के किनारे मिला। दार्शनिक उसे लेकर नदी में आगे बढऩे लगे। वे दोनों नदी में तब तक आगे बढ़ते रहे जब तक नदी का पानी उनके गले तक न आ गया।
वहां पहुंचकर अचानक ही दार्शनिक ने उस लड़के का सिर पकड़ कर पानी में डुबो दिया, पानी के भीतर सांस लेने में अक्षम होने के कारण वह लड़का पानी से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगा, लेकिन दार्शनिक की मजबूत पकड़़ के सामने उसका यह संघर्ष विफल रहा।

दार्शनिक ने उसे तब तक पानी में डुबोए रखा जब तक वह नीला न पड़ गया, उसे नीला पड़ता देख दार्शनिक ने उसका सिर पानी से बाहर निकाला, पानी से बाहर निकलते ही वह लड़का हांफते हुए तेजी से सांस लेने लगा, उसे ऐसा करते देख दार्शनिक ने पूछा, ”यह बताओ, जब तुम पानी के भीतर थे, तब सबसे ज्यादा क्या चाहते थे?”

उस लड़के ने उत्तर दिया, ”सांस लेना”

दार्शनिक ने कहा, ”यही सफलता का रहस्य है। जब तुम सफलता को उतनी ही बुरी तरह चाहोगे, जितना सांस लेना तो वह तुम्हें मिल जाएगी, इसके अतिरिक्त सफलता का कोई रहस्य नहीं है।”

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!