मंत्री सिलावट ने इन्दौर की जनता के प्रति किया आभार व्यक्त

इन्दौर । इन्दौर जिले के प्रभारी तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्वच्छता के बाद अब टीकाकरण के क्षेत्र में एक बार फिर देश में अव्वल स्थान प्राप्त कर सिरमौर बनने पर इन्दौर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इन्दौर की जनता सहित अभियान से जुड़े हर एक उन संस्थाओं जिनमें प्रमुख रूप से सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक तथा उद्योगिक संगठनों, धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों, मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों, एडवोकेट, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, शासकीय विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों, नगर निगम, जिला पंचायत, पुलिस के अमले आदि का विशेष रूप से आभार माना है।      
सिलावट ने कहा कि इन्दौर की जनता ने अपनी गौरवशाली परम्परा के अनुरूप टीकाकरण के महा-अभियान में जागरूकता के साथ बेहतर सहयोग दिया है। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफलता के शिखर पर पहुंचाया है। इन्दौर की जनता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि इन्दौर ने देश में नया इतिहास कायम किया है। कोरोना की जंग लड़ने में इन्दौर की जनता का बड़ा योगदान रहा है। एक दिन में सर्वाधिक टीके लगाने का तो लक्ष्य हमने प्राप्त करना ही लिया है, अब हम पूरे जिले को शत-प्रतिशत टीकाकृत करने की ओर आगे बढेंगे। जनता के सहयोग से यह लक्ष्य भी पूर्ण कर लिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व एवं निर्देशन में यह उपलब्धि हासिल की गई है। यह उपलब्धि कोरोना को हराने में कारगर होगी। उन्होंने कहा कि अब हमारा अगला लक्ष्य इन्दौर जिले को शत-प्रतिशत टीकाकृत करने का है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!