रालामंडल में एक महीने में शुरू होगी नाइट सफारी

भोपाल : जल-संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के आव्हान पर  आज मंत्रालय में वन मंत्री कुँवर विजय शाह और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने संयुक्त बैठक की और इंदौर में रालामंडल अभ्यारण के विकास के साथ उमरीखेड़ा में एडवेंचर पार्क एवं ट्रेकिंग ट्रेक के संबंध में चर्चा हुई।

जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा की उमरी खेड़ा में इको-टूरिज्म पार्क बनाने के लिए कार्य-योजना बनाने के लिए निर्देश दिए है। इसके लिए तीनों मंत्री सिलावट, कुंवर विजय शाह और सुश्री उषा ठाकुर के साथ प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल भी 30 जून को इंदौर उमरीखेड़ा क्षेत्र और रालामंडल का भ्रमण करेंगे।

मंत्री सिलावट ने बताया की  रालामंडल  अभ्यारण में नियमानुसार सारी व्यवस्थाएँ बनाई जाएगी। इसके लिए भी  सीसीएफ और डीएफओ को विस्तृत कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही रालामंडल अभ्यारण में तितली पार्क और फूड जोन बनाने को भी कार्य-योजना में सम्मिलित करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए है।

वन मंत्री कुंवर शाह ने कहा की इंदौर में इको-टूरिज्म में अनेक संभावनाएँ है। इसके लिए वन विभाग भी काम कर रहा है।  उमरीखेड़ा में इको-टूरिज्म की संभावना को देखते हुए 30 जून को क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ  वन्य जीव जंतुओं , लग्जरी टेंट में रुकने की व्यवस्थाएँ और एडवेंचर पार्क के साथ पैदल और साइकिल ट्रेक की संभावनाओं के संबंध में भी विचार किया जाएगा।  इसके लिए पीपी मोड में काम के लिए भी विचार किया जाएगा, जिससे इंदौर व्यवसायिक राजधानी होने के साथ इको टूरिज्म क्षेत्र में भी पहचाना बना सके। 

पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने बैठक में कहा की रालामंडल अभ्यारण में नाइट सफारी से इंदौर के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा। इसके साथ ही महू क्षेत्र में भी पर्यटन की असीम  संभावना है इसके लिए भीं जल्दी ही क्षेत्र का भ्रमण कर कार्य-योजना बनाई जायेगी। उमरीखेड़ा के साथ सिमरोल क्षेत्र को भीं जोड़ने से विस्तृत कार्य-योजना बनाने से  इंदौर में पर्यटन का बेहतर सर्किट बन जाएगा।

प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल ने कहा की जिला स्तर से प्रस्ताव आते ही रालामंडल में नाइट सफारी को अनुमति दे दी जाएगी। रालामंडल में छूट हुए क्षेत्र में 15 फिट की जाली लगाई जाएगी। रहवासी क्षेत्रों में जंगली जानवरों को आने से रोकने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। 30 जून तक रालामंडल और उमरीखेड़ा विकास के लिए कार्य-योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!