इन्दौर आईजी ने ली ज़ोन स्तरीय क्राइम मीटिंग नवाचार अपनाने पर दिया जोर

इन्दौर : आईजी हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा ज़ोन स्तरीय क्राइम मीटिंग ली गई,जिसमें सभी उप पुलिस महानिरीक्षकगण और सभी पुलिस अधीक्षकगण उपस्थित रहे।जिलेवार अपराधों की समीक्षा करते हुए आईजी ने लंबित अपराध मर्ग,शिकायत और चिन्हित अपराधों पर बिंदुवार चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।आईजी ने अपराध अनुसंधान और अपराध ट्रेसिंग में तकनीक का प्रयोग करने संबंधी निर्देश देते हुए डायल 100 क्राइम मैपिंग,सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अपराधियों की बुकलेट तैयार करने को कहा।मीटिंग के दौरान आईजी ने कहा कि बदलते समय के साथ अपराधों की प्रवृत्ति में बदलाव हुआ है।जिस कारण पुलिस को जीपीएस ट्रैकिंग और रेंडम चेकिंग जैसी पद्धतियों को अपनाना होगा। पुलिस अधीक्षक गणों को निर्देश देते हुए आई जी ने कहा कि छोटे-मोटे संपत्ति संबंधी अपराधों के निराकरण हेतु थानावार कैंप लगाया जाए साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु जेल रिहाई व पैरोल रिहाई की सघन चेकिंग की जावे।प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के प्रभावी उपयोग तथा गिरफ्तारी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन कराने पर जोर देते हुए आईजी ने मादक पदार्थों के नष्टीकरण और बिना बीमा वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाने की बात कही।आई जी द्वारा संवेदनशील स्थानों जैसे सर्राफा,बैंक आदि जगहों पर फ्रंट कैमरा लगाने की बात कही जिससे इन संस्थानों में प्रवेश से पूर्व व्यक्ति एक बार अपना मास्क उतार कर फोटो लिए जाने के बाद ही बैंक व सर्राफा में प्रवेश करे साथ ही महिला संबंधी अपराधों में तत्परता से कार्य करने और एस्ट्रोसिटी एक्ट के प्रकरणों में राहत राशि और पीड़ित प्रतिकर योजना के लाभ दिलवाने पर जोर दिया।विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताने के परिपेक्ष्य में आई जी द्वारा इससे निपटने हेतु जिलेवार जानकारी ली गई और कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति और आर्थिक सहायता की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी।आई जी द्वारा कोरोना काल में पूरे ज़ोन में पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की,पुलिस परिवारों के टीकाकरण हेतु विशेष केंद्र, कोविड-19 डेडीकेटेड अस्पताल तथा ऑक्सीजन और दवाइयों की आपूर्ति की सराहना की और कहा की स्थिति को देखते हुए हम सभी को कोविड एप्रोप्रिएट व्यवहार का पालन करना आवश्यक है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!