जगदलपुर-सुकमा सीमा पर मुठभेड़, एक महिला नक्‍सली ढेर

रायपुर।

नक्‍सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जगदलपुर-सुकमा सीमा पर डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड-डीआरजी और नक्‍सलियों में मुठभेड़ हुई। शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में फोर्स ने एक नक्‍सली को मार गिराया है। ओडिशा और बस्‍तर के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक महिला नक्‍सली को मार गिराया गया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में सर्चिंग जारी है।
बस्तर व सुकमा जिले की सीमा पर ओडिशा से सटे चांदमेटा पहाड़ी पर शुक्रवार सुबह फोर्स से मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। मौके से एक एके 47, दो पिस्टल व एक 12 बोर की बंदूक समेत अन्य सामान बरामद किए गए। बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने बताया कि चांदमेटा पहाड़ पर नक्सलियों की पुख्ता मौजूदगी की सूचना पर जगदलपुर से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), सुकमा से जिला बल व दंतेवाड़ा से सीआरपीएफ के संयुक्त गश्ती दल को मौके पर भेजा गया है।

फोर्स को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने तुरंत जवाब दिया। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग में वर्दीधारी महिला नक्सली का शव मिला है। उसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। फोर्स की वापसी के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!