बच्चों को दवा देते समय रखें ये सावधानियां

बच्चों को बीमारी के दौरान दवा देते समय अभिभावकों को कुछ सावधानियां रखनी चाहिये जिससे पूरा लाभ मिल सके। सबसे पहले तो दवा समय पर दें और डॉक्टर जिस प्रकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कह उसे करें। इसमें अपने मन से कुछ न करें क्योंकि इससे नुकसान भी हो सकता है।
आमतौर पर जब बच्चे बीमार होते हैं तब हम सोचते हैं कि वह कितनी जल्दी ठीक हो जाएं लेकिन कई बार हम आराम होने पर कोर्स पूरा नहीं करते हैं ऐसा न करें क्योंकि इससे बच्चों में बिमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती और वह जल्दी और दुबारा बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए डॉक्टर दवा का जो कोर्स तय करे वह जरुर पूरा करें।
ज्यादातर अभिभावक बच्‍चों को बीमारी से आराम आते ही दवा खिलाना बंद कर देते हैं क्योंकि, उन्हें लगता है कि अब बच्चे ठीक हो गए हैं तो ज्यादा दवा देना सही नहीं है लेकिन, कई बार ऐसी चीजें गलत हो जाती हैं।
डॉक्टरों का मानना है कि बच्‍चे को दवा की पूरी खुराक नहीं देना ही बच्‍चों के बार-बार बीमार पड़ने की वजह होती है।
डॉक्टर हमेशा दवाई की पूरी दाव देने की सलाह इसलिए देते हैं।
संक्रमण का खतरा
जब आप किसी भी दवा की खुराक पूरा नहीं करती हैं तब इस तरह के संक्रमण का खतरा फिर बना रहता है क्योंकि, जब तक बच्चे के शरीर में दवा का असर रहता है तब तक वो ठीक रहते हैं और जैसे ही आप दवा बंद करती हैं वैसे ही संक्रमण दुबारा से शरीर पर हमला बोल देते हैं। इसलिए डॉक्टर के अनुसार आप दवा की पूरी खुराक अपने बच्चे को दें।
ताकि बीमारी पूरी तरह ठीक हो सके।
यह बिल्कुल सच है कि जब आप डॉक्‍टर द्वारा बताई गई दवा का कोर्स पूरा नहीं करती हैं तब बीमारी जड़ से खत्म नहीं होती है। वहीं कुछ मामलों में बच्चे ठीक होने की बजाय और अधिक बीमार होने लगते हैं।
दवा की मात्रा
अक्सर आपने देखा होगा कि हर दवाई का एक खुराक होता है, जिसे पूरा करने पर ही वह शरीर में असर करता है। इसलिए डॉक्टर हमेशा डोज को ध्यान में रख कर ही किसी को दवा लिखते हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि कौन से दवा का कितना डोज दिया जाना चाहिए।
इससे अगर बच्चे को किसी दवा से परेशानी है या एलर्जी है तो उस बारे में डॉक्टर से सलाह लें।

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!