स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी: देश में अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा अब तक टला नहीं है। कोविड की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। जिसके बाद राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि इस बीच एक चिंताजनक बात सामने आई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के एक टीम ने अक्टूबर तक भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने का आंशका जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि थर्ड वेव दूसरी लहर के मुकाबले नियंत्रित में होगी। लेकिन महामारी एक और वर्ष बनी रहेगी।

दुनियाभर के 40 स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, वायरोलॉजिस्ट और प्रोफेसरों ने 3 से 17 जून के बीच स्नैप सर्वेक्षण किया है। जिसमें सामने आया है कि भारत में वैक्सीनेशन अभियान तीसरी लहर को कम कर देगा। 21 से अधिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अक्टूबर तक तीसरी लहर आने की बात कही है। वहीं तीन लोगों ने अगस्त की शुरुआत में और 12 लोगों ने सितंबर की संभावना जताई है। एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड की थर्ड वेव अधिक नियंत्रित में रहेगी, क्योंकि टीकाकरण शुरू हो गया है।

वहीं कोरोना की तीसरी लहर से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अधिक खतरा होगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज में महामारी विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉक्टर प्रदीप बनंदूर ने कहा कि इस आबादी के लिए कोई वैक्सीन फिलहाल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में स्थिति गंभीर हो सकती है। नारायण हेल्थ के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. देवी शेट्टी का कहना है कि अगर बड़ी संख्या में बच्चे संक्रमित हो गए तो अंतिम समय में कुछ नहीं कर सकते। 30 विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस का खतरा एक साल बना रहेगा। 15 लोगों ने कहा कि ये दो साल से कम वक्त तक रहेगा जबकि दो लोगों ने कहा कि खतरा कभी खत्म नहीं होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!