आईजीआईएमएस में महज 20 दिन में ब्लैक फंगस के 104 मरीजों का सफल ऑपरेशन

पटना । देशभर में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इससे लोगों में भय भरा हुआ है। इसी बीच, बिहार में लोगों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य के आईजीआईएमएस अस्पताल में महज 20 दिनों में ब्लैक फंगस के 104 गम्भीर मरीजों का सफल ऑपरेशन हुआ है। अब आईजीआईएमएस राज्य का पहला अस्पताल बन गया है जहां इतने कम समय में शतक पार सर्जरी को अंजाम दिया गया है। 
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीष मण्डल ने कहा कि 18 मई से यहां ब्लैक फंगस यानि म्यूकर माईकोसिस के मरीज संस्थान में भर्ती होना शुरू कर दिए थे। यह बीमारी संस्थान के लिए नया था जिसमें आंख, नाक, चेहरे के साइनसेस के साथ दांत और मस्तिष्क के भी ऑपरेशन की जरूरत पड़ रही थी। ऐसे में संस्थान ने बिना देर किए म्युकर विभाग का गठन किया। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को काफी हद तक संस्थान के ईएनटी एचओडी डॉ राकेश कुमार सिंह ने संभाला और स्टेज 1 से लेकर स्टेज 3 के सभी ऑपरेशन में मौजूद रहे। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि 18 मई से अब तक संस्थान में 174 मरीज ब्लैक फंगस के एडमिट हुए, जिसमें 56 मरीजों का इंडोस्कोपिक विधि और 44 मरीजों का ओपन सर्जरी विधि द्वारा ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया। ऑपरेशन के बाद कुल 21 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 28 मरीज इलाजरत हैं। वहीं 25 मरीजों में स्टेज 2 और स्टेज थ्री पर इंफेक्शन पहुंच चुका है। 
डॉक्टर ने बताया कि अब संस्थान ऐसे मरीजों की भी सर्जरी की तैयारी में जुट गया है। अस्पताल का लक्ष्य है कि प्रतिदिन 6 से 8 मरीजों का ऑपरेशन किया जा सके ताकि न सिर्फ बैकलॉग खत्म हो बल्कि इंफेक्शन कम करने के लिए मरीजों की सर्जरी कर जान भी बचाई जा सके। इस ऑपरेशन में आईजीआईएमएस के चिकित्सकों के अलावे एनएमसीएच के ईएनटी विभाग के डॉक्टर संजय कुमार, डॉ राजकुमार प्रसाद, डॉ तौसीफुल हक ने भी भरपूर सहयोग दिया जिन्हें निदेशक डॉ एनआर विश्वास ने विशेष रुप से बधाई दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!