70 लोगों से 22 लाख रुपये जमा कराने के बाद चिटफंड कंपनी गायब

भोपाल ।

हबीबगंज इलाके में एक चिटफंड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। लोगों से पैसा जमा कराने के बाद चिटफंड कंपनी के संचालक ऑफिस में ताला लगाकर फरार हो गए। हबीबगंज थाने के एसआइ मनोज यादव ने बताया कि पहली एफआइआर दो बहनों कमला राजपूत और किरण राजपूत की शिकायत पर दर्ज की गई है। वर्ष 2013 में उन्होंने लखनऊ निवासी प्रदीप सिंह और प्रदीप वर्मा की कंपनी रियल विजन इंफ्राटेक में निवेश किया था। लखनऊ की इस कंपनी का दफ्तर भोपाल में 11 नंबर स्टॉप पर था।
इसके संचालकों ने दावा किया था कि रियल एस्टेट में निवेश कराने वाली उनकी ये कंपनी पांच साल में रकम दोगुनी कर देगी। भरोसे में आकर करीब 70 लोगों ने 22 लाख रुपये का निवेश कर दिया। वर्ष 2018 में जब पैसा वापस लेने का समय हुआ तो लोग कंपनी के दफ्तर पहुंचे। यहां पता चला कि डायरेक्टर प्रदीप सिंह और एजीएम प्रदीप वर्मा दफ्तर में ताला लगाकर गायब हो गए हैं। काफी तलाश के बाद भी दोनों नहीं मिले तो लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

ऐसी ही करतूत आधार इंफ्राविजन कंपनी के संचालक दीपक त्रिपाठी और जोगेंद्र सिंह ने भी की। इस कंपनी का दफ्तर ई-6 अरेरा कॉलोनी में था। वर्ष 2014 में रियल एस्टेट में निवेश कराने के नाम पर जालसाजों ने करीब 60-70 लोगों से 20 लाख रुपये जमा करवा लिए। पांच साल पूरे होने पर दोनों जालसाज दफ्तर में ताला लगाकर फरार हो गए। आरसी मिश्रा समेत अन्य लोगों की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!