गृह मंत्री अमित शाह से मिलन उनके आवास पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव के साथ ही प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को दिन में अचानक ही दिल्ली जाने का कार्यक्रम फाइनल हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ के अचानक दिल्ली दौरे को लेकर लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वह दिन में 2:30 बजे लखनऊ के रवाना होकर 3:30 बजे स्टेट प्लेन से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड किए। यहां से सड़क मार्ग से दिल्ली स्थिति यूपी सदन पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे के बाद अब उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की आज शाम को दिल्ली में गाजियाबाद तथा नोएडा के भाजपा नेताओं से भेंट होगी। इसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के नेताओं से मिलेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दिन में 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ का आज रात में नई दिल्ली में प्रवास भी है। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होनी है। पीएम मोदी से भेंट करने के बाद उनकी कल केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों तथा भाजपा के सांसदों से भी भेंट होनी है। वह कल 12:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट कर सकते हैं। उनका यह अचानक दिल्ली दौरा बड़ी आशंकाओं को भी जन्म देता है। ऐसे में कयास लगाना स्वाभाविक है। हालांकि अब पूरी स्थितियां तो उनकी मुलाक़ात और बैठकों के बाद ही साफ़ हो पाएंगी। आने वाले एक-दो दिन उत्तर प्रदेश में भाजपा राजनीति के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम को देंगे रिपोर्ट

लखनऊ में बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक के बाद बनी रिपोर्ट को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा आलाकमान को सौंपेंगे। इसके अलावा पिछले एक महीने से पंचायत चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर भी वह चर्चा करेंगे। अब भाजपा आलाकमान तय करेगा कि उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन में किस तरीके के बदलाव होंगे। 2022 का विधानसभा चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा और इसके अलावा पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में किस तरीके से भाजपा बेहतरीन फिनिश करें। सीएम योगी आदित्यनाथ की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इन मुद्दों पर भी वार्ता होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!