3 सदस्यीय कमेटी ने पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान पर हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट

नई दिल्ली |

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को खत्म करने के लिए बनाई गई 3 सदस्यीय कमेटी द्वारा पार्टी की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंप दी गई है। इससे पहले इस बात के अनुमान लगाए जा रहे थे कि खड़गे कमेटी की रिपोर्ट संचित होने में अभी देरी हो सकती है। इस रिपोर्ट को लेकर पंजाब में खूब चर्चा रही।

चर्चाओं में कहा जा रहा था कि कांग्रेस हाईकमान दलित मुद्दों को लेकर काफी सक्रिय है। संभावना इस बात की है कि पंजाब मंत्रिमंडल या पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर दलित वर्ग को ज्यादा ध्यान दिया जाए। चर्चा तो यहां तक थी कि किसी दलित चेहरे को उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

यह चर्चा इसलिए भी अहम थी क्योंकि पंजाब के अगले चुनावों में दलितों को लुभाने के लिए सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। भाजपा से लेकर शिरोमणि अकाली दल तक ने सत्ता में आने पर दलित वर्ग को अहम पद देने का ऐलान तक कर दिया है। उधर, शिरोमणि अकाली दल के स्तर पर बहुजन समाज पार्टी के साथ गठजोड़ की चर्चाएं चल रही हैं।

ऐसे में हाईकमान चुनाव से पहले ही दलित भाईचारे को लुभाने का दाव खेलते हुए पंजाब मंत्रिमंडल या पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल कर सकता है। हालांकि तीन सदस्यीय कमेटी के स्तर पर इस बारे कोई टिप्पणी नहीं की गई है। पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक दौरान पंजाब कांग्रेस इंचार्ज दलितों के साथ जुड़े मुद्दों को अहमियत देने की बात लगातार करते रहे हैं। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा रिपोर्ट देखने के बाद क्या फैसला लिया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!