कार्तिक ने टीम इंडिया को इतिहास की बेस्ट टीम बताया

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि भारत की वर्तमान टीम टेस्ट इतिहास की सबसे बेहतर टीम है। कार्तिक ने कहा, ‘मौजूदा टीम की तुलना 1971 की अजीत वाडेकर की टीम से की जा सकती है लेकिन मेरे हिसाब अभी की हमारी टीम टेस्ट इतिहास की बेस्ट टीम है।’ उन्होंने कहा कि टीम के गेंदबाज, बल्लेबाज और ऑलराउंडर सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम के पास शीर्ष स्तर के स्पिनर हैं। इस कारण हमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अधिक विकल्प मिल जाते हैं। 
कार्तिक ने कहा कि खिताबी मुकाबले में रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल को पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा जा सकता है। शुभमन को लेकर कार्तिक ने कहा कि उनमें क्षमता और स्किल्स की कोई कमी नहीं है हालांकि इंग्लैंड में बतौर ओपनर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा लेकिन उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुभमन ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन घरेलू मैदान पर वे इंग्लैंड के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। कार्तिक ने कहा कि फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टीम कुछ मैच खेलकर उतरेगी। ऐसे में उसके पास बढ़त है पर टीम इंडिया का प्रदर्शन पिछले कुछ साल में शानदार रहा है। ऐसे में वह इस प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!