इंदौर में मिले 391 नए कोरोना पाजिटिव, संक्रमण से तीन की मौत

इंदौर ।

इंदौर में रविवार को 7365 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे गए। इसमें से 391 मरीज संक्रमित पाए गए। रविवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 1463279 सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें से 149816 संक्रमित पाए गए। रविवार को 1012 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 144820 हो चुकी है। फिलहाल 3655 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को संक्रमण से तीन व्यक्तियों की मौत हुई। अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1341 हो चुकी है।

इंदौर के अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 450 से ज्यादा मरीज भर्ती

एमवाय अस्पताल में ब्लैक फंगस संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एमवायएच में अब तक ब्लैक फंगस के 307 मरीज भर्ती हो चुके हैं। रविवार को यहां 27 मरीज भर्ती हुए। इसके अलावा 10 मरीजों की सर्जरी और 34 की एंडोस्कोपी की गई। रविवार को अस्पताल से पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और एक मरीज की मौत हुई। एमवायएच से अभी तक 64 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं और 30 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को एमवायएच में भर्ती मरीजों के लिए 701 एंटी फंगल इंजेक्शन मिले। वर्तमान में यहां भर्ती मरीजों के लिए अभी अतिरिक्त एक हजार इंजेक्शन की जरूरत है।

रविवार को शहर के निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 227 मरीज भर्ती थे। इनके लिए 602 एंटी फंगल इंजेक्शन उपलब्ध कवराए गए। निजी अस्पतालों में सर्वाधिक चोइथराम अस्पताल में 37 और अरबिंदो अस्पताल में 31 मरीज भर्ती हैं। बांबे अस्पताल में 29 और सीएचएल में 23 मरीज भर्ती हैं। एमवायएच व निजी अस्पतालों में मिलाकर फिलहाल ब्लैक फंगस के 450 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!