आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मुंबई में 100.47 रुपए पेट्रोल की कीमत

पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। मई में 16 दिन इनके दाम बढ़ाए गए जिससे दिल्ली में पेट्रोल 3.87 रुपए तथा डीजल 4.42 रुपए महंगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली समेत देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 29 पैसे तक और डीजल की 28 पैसे तक बढ़े। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 94.23 रुपए और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 85.15 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

पिछले कई दिनों से हर बढ़ोतरी के साथ इनके दाम नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। मुंबई में पेट्रोल और डीजल 28-28 पैसे महंगे हुए। एक लीटर पेट्रोल 100.47 रुपए का और एक लीटर डीजल 92.45 रुपए का हो गया।

चेन्नई में इनके दाम 25-25 पैसे बढ़े और पेट्रोल 95.76 रुपए तथा डीजल 89.90 रुपए प्रति लीटर बिका। कोलकाता में पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 94.25 रुपए और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 88 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 94.23 85.15
मुंबई 100.47 92.45
चेन्नई 95.76 89.90
कोलकाता 94.25 88.00

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!