इंदौर में 2001 मरीज हुए अस्पतालों से डिस्चार्ज, 863 नए कोरोना पाजिटिव मिले

इंदौर ।

इंदौर शहर में शुक्रवार को 863 नए संक्रमित मिले। सात लोगों की कोरोना की वजह से जान गई। शुक्रवार को 9914 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 863 संक्रमित मिले। यानी शुक्रवार को संक्रमण दर 8.7 प्रतिशत रही। देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब तक 13 लाख 85 हजार 204 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से एक लाख 44 हजार472 में कोरोना की पुष्टि हुई। शुक्रवार को 2001 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। अब तक शहर में एक लाख 33 हजार 739 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। लंबे समय बाद उपचाररत मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंची। फिलहाल 9432 मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को हुई सात मौत के बाद संक्रमण से दम तोड़ने वालों की संख्या 1301 हो चुकी है।

ड्राइव इन सेंटरों में कोरोना की जांच कराने वाले घटे

इंदौर नगर निगम द्वारा दशहरा मैदान और नेहरू स्टेडियम में शुरू किए गए ड्राइव इन कोविड टेस्ट सेंटर में कोरोना की जांच कराने वालों की संख्या लगातार गिर रही है। शुक्रवार को दोनों सेंटरों पर महज 286 लोगों ने जांच कराई। दशहरा मैदान पर 215 और नेहरू स्टेडियम में 71 लोगों ने गाड़ी में बैठे-बैठे जांच कराई। गुरुवार को दोनों सेंटरों पर 307, बुधवार को 373 और सोमवार 502 लोग जांच कराने पहुंचे थे।

ग्लोब मास्टर सी-17 ले गया आक्सीजन के दो खाली टैंकर

कई दिनों के अंतराल के बाद शुक्रवार को सेना का सी-17 ग्लोब मास्टर विमान इंदौर से आक्सीजन के दो खाली टैंकर जामनगर ले गया। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10.57 बजे बेंगलुरु से आया विमान 30 टन और 26 टन के दो टैंकर लेकर दोपहर 12.30 बजे रवाना हुआ। गौरतलब है कि पिछले माह से लगातार आक्सीजन के टैंकरों को वायुसेना के विमानों से भेजा जा रहा है। वापसी में टैंकर सड़क मार्ग से आते हैं। इधर, दोपहर में शहर के एक कोविड मरीज को चार्टर्ड विमान से मुंबई ले जाया गया है। यात्री का नाम संजय अग्रवाल है। वे यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!