एमपीपीएससी स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 स्थगित, चेक करें डिटेल्स

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है। एमपीपीएससी इंजीनियरिंग परीक्षा (MPPSC State Engineering Service 2020 examination ) जून 2021 के महीने में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इसके अनुसार, ‘राज्य में फैली कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए राज्य ने MPPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को टालने का फैसला लिया है।

वहीं परीक्षा लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा, तब की जाएगी जब कोविड- 19 संक्रमण की स्थिति में सुधार होगा और यह परीक्षा आयोजित करने के लिए अनुकूल है। यह पहली बार नहीं है, जब एमपीपीएससी ने परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। बता दें कि MPPSC परीक्षा 30 मई को आयोजित होने वाली थी, जिसे COVID-19 के कारण स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद एमपीपीएससी की परीक्षा 13 जून को होनी थी। अब परीक्षा फिर से स्थगित कर दी गई है। अब हालात सामान्य होने के बाद परीक्षा की तिथियों की घोषणा की जाएगी।बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में 79 इंजीनियरों की नियुक्तियां की जाएंगी। MPPSC की यह परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, उज्जैन और सतना सहित राज्य भर के सात शहरों में आयोजित होने वाली थी। बता दें कि एमपीपीएससी ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 के लिए 15 जनवरी को आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और 24 फरवरी 2021 को परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट थी।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!