मरीजों को नकली इंजेक्शन लगाए थे, उनके बिल से गायब कर दिए गए रेमडेसिविर

जबलपुर ।

कोरोना संक्रमित जिन मरीजों को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए गए थे, उनके रिकार्ड कम्प्यूटर से गायब कर दिए गए। इस बात के प्रमाण मिलने के बाद एसआइटी में शामिल पुलिस अधिकारी घंटों सिटी हॉस्पिटल में डेरा डाले रहे। इस जांच से अस्पताल के एकाउंटेंट पर शिकंजा और कस गया। एसआइटी ने उससे घंटों पूछताछ की, जल्द ही उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली जाएगी। इधर, गुजरात की जेल में बंद सपन जैन समेत अन्य आरोपितों को जबलपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह के सरगना सूरत गुजरात निवासी पुनीत शाह व कौशल वोरा के खिलाफ कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया है। सपन जैन का प्रोडक्शन वारंट जारी करवाने के बाद पुलिस तीनों को एक साथ गुजरात से जबलपुर लाएगी। तीनों से पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा संभव है कि सिटी हॉस्पिटल के अलावा जबलपुर में नकली इंजेक्शन और कहां खपाए गए थे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

नहीं मिला हरकरण: नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन कांड में आरोपित सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सरबजीत सिंह मोखा के बेटे हरकरण की तलाा में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। उसकी तलाश होती रही परंतु एसआइटी उस तक नहीं पहुंच सकी। इधर, मोखा की पत्नी जसमीत कौर, सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर सोनिया, अस्पताल में मेडिकल स्टोर चलाने वाले देवेश चौरसिया को रिमांड में पूछताछ के बाद पुलिस जेेल भेज चुकी है।

सुधारे गए दस्तावेज से पता चला: सिटी हॉस्पिटल में 171 मरीजों को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की डोज दी गई थी। 209 नकली इंजेक्शन मरीजों को लगाए गए थे। जिनमें से नौ मरीजों की मौत हो गई थी। प्रकरण की विवेचना में जुटी एसआइटी ने अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले तो तमाम बिल बाउचर संशोधित किए मिले। कम्प्यूटर के बिल बाउचार में भी छेड़छाड़ की गई। जिसके बाद पुलिस ने गड़बड़ी पकड़ ली और अब एकाउंटेंट के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की तैयारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!