शुरुआती लक्षणों को पहचानकर काबू में कर सकते हैं ब्लैक फंगस

इंदौर ।

ब्लैक फंगस नाक के रास्ते शरीर के प्रवेश करता है। इसके पहले चरण में संक्रमण नाक में होता है फिर दूसरे चरण में यह साइनस में प्रवेश करता है। तीसरे चरण में आंखों में आता है और चौथे चरण में जब यह काबू से बाहर हो जाता है तो दिमाग में प्रवेश करता है। शुरुआती दौर में ही इसके लक्षणों को जानकर इसे बढ़ने से रोका जा सकता है।

यह बात नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रणय सिंह ने म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) विषय पर हुए वेबिनार में कही। क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित किए गए वेबिनार में डा. प्रणय सिंह ने कहा कि सबसे पहले यह नाक के द्वारा साइनस में प्रवेश करता है तो इसके शुरुआती लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार, नाक बंद होना, नाक से पानी आना, नाक में सूजन, नाक के आस-पास साइनस की हड्डियों के पास सूजन आना, दर्द होना है।

जब यह आंखों में प्रवेश करता है तो पलकें नीचे हो जाती हैं, आंखों का मूवमेंट बंद हो जाता है, डबल विजन इसके बाद आंखों की रोशनी जाना और जब रोग यहां भी काबू में नहीं आता तो बेहोशी आना, तेज सिर दर्द, चक्कर आने लगते हैं।

इससे बचाव के लिए जरूरी है कि कोरोना का इलाज सही ठंग से कराएं। ब्लैक फंगस होने की वजहों में अनियंत्रित मधुमेह, स्टेरॉयड लेने के कारण इम्यूनोसप्रेशन, कोरोना संक्रमण अधिक होने के कारण अधिक समय आइसीयू में रहना, कोविड मरीज को ऑक्सिजन सपोर्ट पर या आईसीयू में रखना पड़ा हो, कैंसर, किडनी, ट्रांसप्लांट आदि की दवाएं चल रही हों।

इन दिनों धूल भरी जगह पर जाने से बचें, खेतों या बागवानी में मिट्टी या खाद का काम करते समय शरीर को जूते, ग्लव्स से पूरी तरह ढंककर रखें, स्क्रब बाथ के जरिये सफाई पर पूरा ध्यान दें। यदि किसी को दांत या जबड़े में दर्द, दांत टूटना, सीने में दर्द और सांस में परेशानी, नाक बंद हो या नाक में म्यूकस के साथ खून आ रहा हो, आंख में दर्द हो, आंख फूल जाए, चेहरे में एक तरफ दर्द हो, सूजन हो या सुन्न हो, चबाने में दांत दर्द करे, उल्टी में या खांसने पर बलगम में खून आए तो तुरंत डाक्टर की सलाह लें।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!