मध्‍य प्रदेश में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू में कोई छूट नहीं

उज्‍जैन।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में अभी 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू में कोई छूट नहीं दी जाएगी। शादी विवाह पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। हम जून में छूट के बारे में विचार करेंगे। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में 1 जून से लॉकडाउन, कोरोना कर्फ्यू अथवा जनता कर्फ्यू में शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है। जिला आपदा प्रबंधन समिति की सिफारिशों और कोरोना के मामलों को देखते हुए ही छूट दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आज उज्जैन संभाग के जिला, विकासखंड, ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप तथा आम जन को संबोधन में यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि किल कोरोना अभियान चलता रहेगा। ये इसलिये है कि घर- घर जाकर लोगों की जांच कर हम उनका इलाज कर सकें। उन्हें दवाई दे सकें। इसे हमें लगातार करना पड़ेगा, ताकि कोरोना न बढ़े। सीएम ने उज्‍जैन में मेडिकल कालेज आरंभ करने की घोषणा भी की।

शिवराज बोल आज उज्जैन संभाग के सभी जिले संकल्प लें कि 31 मई तक कोरोना को पूरी तरह से खत्म कर देना है। कोरोना के मामलों को जीरो कर देंगे। सभी फैसला लें कि 31 मई तक कोई ढिलाई नहीं। आज से 11 दिन हैं। अगर हम जी जान से जुट गये तो कोरोना को पूरी तरह खत्म कर के छोड़ेंगे।

सीएम ने कहा कि जनता ने सहयोग दिया इसलिये आज हम कोरोना को नियंत्रित करने की स्थिति में हैं। हमें गांवों में वार्डों में जीरो कोरोना पेशेंट करना है। सभी जगहों को कोरोना मुक्त करना है।

शिवराज ने कहा कि आप सभी अपने अपने जिलों में एक एक पोस्ट कोविड केयर सेंटर बनायें। ब्लैक फंगस के लक्षण अगर हैं तो तत्काल इसका इलाज किया जाये। प्रदेश में दवाइयों की कोई कमी नहीं हैं।

उन्‍होंने कहा कि आप ये मत मान लेना कि कोरोना चला गया। ये बीमारी अभी रहेगी। इतना दर्द हमने सहा है कि हम फिर से अपने प्रदेश को उस स्थिति में नहीं जाने देंगे । संतोष और राहत की बात यह है कि मध्यप्रदेश में कोरोना का लगातार रिकवरी रेट बढ़ रहा है। ऑक्सीजन, दवाओं और बेड की पर्याप्त व्यवस्था है। ब्लैक फंगस के नि:शुल्क इलाज की हम प्रदेश में व्यवस्था कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!