इंदौर के मुक्तिधामों में लगा अस्थियों की बोरियों का ढेर

इंदौर :शहर में कोविड-19 से जिन लोगों की मौत हो रही है उन्हें मौत के बाद मोक्ष भी नहीं मिल पा रहा है कारण उनकी अस्थियां महीनों बाद भी श्मशान में ही रखी है परिजन भी उन्हें ले जाने नही आ रहे हैं हालत यह है कि इंदौर के पांच मुक्तिधामों में अस्थियों की 200 बोरियां पड़ी है। इंदौर में कोरोना से मृतकों की संख्या में बीच में तेजी आ गयी थी । शहर के हर मुतिधाम में अंतिम क्रिया देर रात तक भी की जा रही थी .यहा तक की शव दाह के लिए इन मुक्तिधाम में जगह तक नही बची थी ।

लेकिन अब कोविड से संक्रमित मरीजों की मौत के बाद उनके परिजन अस्थि संचय के लिए भी नहीं पहुंच रहे हैं। मुक्तिधामों में बोरियों में अस्थियों को एक जगह से दूसरी जगह रखा जा रहा। शवों को राख को जेसीबी से एकत्रित किया जा रहा है। इंदौर के एक अख़बार में छपी खबर के अनुसार शहर के पांच प्रमुख मुक्तिधामों में 200 बोरियां पड़ी है। कोविड के इस दौर ने मानवीय संवेदनाओं के साथ रिश्ते-नातों को भी ताक पर रखवा दिया है। कोविड से गुजरे व्यक्ति की शवयात्रा तो निकलती ही नहीं है, क्योंकि शव को अस्पतालों से सीधे मुक्तिधाम भेज दिया जाता है। वहां गिनती के ही स्वजन शामिल हो रहे हैं। अब शवों की राख व अस्थियां लेने भी परिजन नहीं आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में नगर निगम के कर्मचारी व मुक्तिधाम के व्यवस्थापक अपने स्तर पर राख का एकत्रीकरण करवा रहे हैं।

रामबाग मुक्तिधाम में काम करने वाले कर्मी का कहना है कि फोन करने के बाद भी कोई नहीं आ रहा है जिसके कारण हम ही राख एकत्रित करवा रहे हैं। कमोबेश यही हाल अन्यं मुक्तिधाम में भी कायम है। पंचकुइया मुक्तिधाम में कोविड से गुजरे व्यक्तियों के शव के दाह संस्कारके बाद राख एकत्रित करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया।

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!