इंदौर में नर्मदा आश्रम के बाबा को दो बदमाशों ने चाकू मारकर घायल किया

इंदौर ।

राजगृही कालोनी स्थित नर्मदा आश्रम के बाबा रामदास को निक्की और उसके एक अन्य साथी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। तिलकनगर थाना पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बाबा नर्मदा आश्रम के पास रविवार शाम को करीब 4 बजे साफ-सफाई कर रहा था, तभी दोनों आरोपित वहां से गाली-गलौंज करते हुए गुजर रहे थे। बाबा ने टोका और कहा कि आश्रम के सामने गालियां मत दो। इस बात पर निक्की ने चाकू निकाला और बाबा को मार दिया। इसके बाद वे भागने लगे। बाबा की आवाज सुनकर अन्य लोग आए और आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस को शिकायत की। मौके से पुलिस ने दोनों को पकड़ा और थाने ले गई। बाबा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

गौरीनगर की रहने वाली 25 वर्षीय नेहा मेहरा ने रविवार शाम करीब चार बजे फांसी लगाकर जान दे दी। युवती काल सेंटर में नौकरी करती थी। युवती के पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। हीरानगर थाना पुलिस ने बताया कि युवती ने फांसी क्यों लगाई, कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त किया है। फोन की डीटेल निकाली जाएगी। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सोमवार को पोस्मार्टम किया जाएगा। इसके बाद स्वजनों के बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!