नकली इंजेक्शन और दवाइयों की कालाबाजारी के खिलाफ पीड़ित को निश्‍शुल्क विधि सहायता अभियान

जबलपुर।

जबलपुर लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने एक बार फिर लोगों की मदद के लिए हाथ उठाया है। उनका कहना है कि इस वक़्त शहर के जो हालात है शायद ही इससे बुरे हालत पहले कभी हुए होंगे। विश्व व्यापी महामारी के दौरान आपदा में भी लोगो ने इस आपदा को अवसर में तब्दील करने की कोशिश की है । जीवन दायक रेमडेसिविर इंजेक्शन जहां संजीवनी बूटी बन कर लोगों की जान बचाने में सहायक बन रही थी, तब हजार रुपये का इंजेक्शन पचास हजार तक में बेच कर इसकी कालाबाजारी करी गई है। इतना ही नहीं, नकली रेम‍डेसिविर इंजेक्शन ही बाज़ार में उतार दिए, जिसके कारण ना जाने कितनों ने अपनो की जान गवां दी।

मदद के लिए बढ़ाया हाथ: इस भयावह स्थिती में शासन प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाई की जाए रही है । इस कड़ी में जबलपुर लॉ स्टूडेंट्स एसोसिशन द्वारा महामारी के दौरान जबलपुर के किसी भी पीड़ित व्यक्ति के परिवार को, जो नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, दवाइयों या इंजेक्शन कि कालाबाजारी का शिकार हुए हैं, उनको निश्‍शुल्क विधि सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है , जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके। पीड़ित पक्षकार और उनके परिवार को न्याय दिलाया जा सके और अभियुक्त को दण्ड दिलवाया जा सके।

टीम बनाकर कर रहे काम: इस काम के लिए जबलपुर लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा एक टीम गठित की गई है , जिसमें पीड़ित पक्षकार का मामला थाने से लेकर न्यायालय तक ले जा सके । जिसमें लीगल एडवाइजर में अमन सोनी , प्रखर मिश्रा एवं सहयोगी दल में अंकुश चौधरी, आकाश तिवारी, बिलाल शाह, कार्तिक नामदेव , बुरहान अली , शुभम ढकोरे, आदित्य विश्वकर्मा , मोहम्मद इरफान अन्य छात्र शामिल है । जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन का कहना है कि इन सदस्यों की मदद से लोगों को हर संभव मदद दिए जाने का प्रयास किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!