चिकित्सक की सलाह: कोरोना के नाम पर बच्चों को न डराएं, सही जानकारी दें, खानपान का रखें ध्यान

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के दिए निर्देश:विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ

इंदौर:कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के संबंध में लोगों को बच्चों की चिंता सताने लगी है। बड़ों के साथ बच्चे संक्रमण की गिरफ्त में आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ ने भी बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए खासतौर ध्यान रखने की सलाह दी है। 

कोरोना संक्रमण काल में बच्चों की विशेष देखभाल करें। इस समय शारीरिक ही नहीं, मानसिक तौर पर भी बच्चों को मजबूत बनाने की जरूरत है। इंदौर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संजय सिमलोत का कहना है कि इस समय बच्चों को कोरोना के नाम पर डराएं नहीं, उन्हें सही जानकारी दें। बचाव के प्रति जागरूक करते रहें कि वह नाक, होंठ और पलकों को छूने से बचें। 

डॉ संजय सिमलोत का कहना है कि कोरोना संक्रमण के संबंध में तमाम नकारात्मक खबरें आ रही हैं। ऐसे में उन्हें डराना नहीं चाहिए। नहीं तो बच्चे तनावग्रस्त और चिड़चिड़े हो जाएंगे। बच्चों को किसी भी कोरोना संक्रमित या फिर खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित व्यक्ति के पास न जाने दें। बच्चों को खूब पानी पिलाएं। समय से पौष्टिक भोजन देते रहें, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।आइसक्रीम व ठंडी चीजें खाने के लिए न दें, जिससे गला खराब हो। 
बच्चों में संक्रमण के ये लक्षण दिख रहे हैं
लंबे समय तक बुखार रहना, दस्त लगना, उल्टी आना, पेट में दर्द, हाथ पैर में सूजन आना। मांसपेशियों में दर्द, सूखी खांसी, शरीर और पैर में लाल चकत्ते पड़ना। होंठ लाल पड़ना या फटना, चेहरा नीला पड़ जाना। बच्चे में चिड़चिड़ापन, पहले की अपेक्षा अधिक सुस्त होना या सोते रहना। ऐसे लक्षण दिखने पर जांच करानी चाहिए। 

ये काम करें

  • कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर आरटीपीसीआर जांच करानी चाहिए।
  • रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर यदि अधिक समस्या न हो तो चिकित्सक के परामर्श पर घर में उपचार करें। 
  • बच्चे के पॉजिटिव होने पर घर के बाकी सदस्य खुद को अलग कर लें। ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन का स्तर चेक करते रहें। 
  • ऑक्सीजन का स्तर 95 से ऊपर होने पर घर में ही इलाज किया जा सकता है।  
  • ऑक्सीजन का स्तर 95 से कम होने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए।

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!