एक लाख से नीचे आई सक्रिय मरीजों की संख्या, 7571 नए मरीज मिले

भोपाल।

मध्य प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या शुक्रवार को एक लाख से नीचे आ गई है। मध्य प्रदेश में हर दिन जितने मरीज मिल रहे हैं उससे ज्यादा स्वस्थ हो रहे हैं। यही वजह है कि सक्रिय मरीजों की संख्या कम होने लगी है। 10 मई को मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड 1 लाख 11 हजार 366 मरीज थे, शुक्रवार को यह आंकड़ा कम होते हुए 99,970 पर आ गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में 68,504 सैंपल की जांच में 7571 मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 11 फीसद रही। 19 अप्रैल को संक्रमण दर 25 फीसद पर पहुंच गई थी। इसके बाद से इसमें लगातार कमी आ रही है। पिछले एक हफ्ते से यह दर हर दिन लगभग एक फीसद कम हो रही है। इसका मतलब यह है कि संक्रमण कम हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- काली फंगस से बचाव के लिए कोविड मरीज़ों को क्या करना चाहिए?

अच्छी बात यह भी है कि संक्रमण दर और मरीज कम होने के बाद भी लोग बड़ी संख्या में जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों में जागरूकता बढ़ी है। मामूली लक्षण दिखने पर भी कोरोना की जांच करा रहे हैं, जिससे बीमारी जल्दी पकड़ में आ रही है। पिछले पांच दिन से लगातार जांचे जाने वाले सैंपलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश भर में 68,504 सैंपलों की जांच की गई जो अब तक एक दिन में जांचे गए सैंपलों में सर्वाधिक है। शुक्रवार को प्रदेश में अलग-अलग जिलों में 72 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 11973 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश के 52 जिलों में से 25 ऐसे जिले हैं जहां शुक्रवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

पिछले 10 दिन में इतनी हुई जांचें

14 मई-68504

13 मई–68351

12 मई–66206

11 मई-64677

10 मई–66016

9 मई–61530

8 मई–65282

7 मई–66525

6 मई–65262

5 मई–68102

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!