जिला आपदा प्रबंधन समिति में हुआ निर्णय अब जिले में 24 मई की प्रातः 6 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू


बड़वानी : जिले में लागू कोरोना कर्फ्यू अब 24 मई की प्रातः 6 बजे तक लागू रहेगा। शनिवार की शाम को कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में उक्त निर्णय सर्वसहमति से लिया गया। इस दौरान तय किया गया कि खेती, किसानी के समय को देखते हुए 17 मई से दोपहर 1 से 4 बजे तक कृषि आदान से संबंधित खाद-बीज-दवाई की दुकाने एवं इलेक्ट्रानिक सामान की दुकाने खुली रहेगी। इस दौरान चिकित्सा एवं मेडिकल की दुकाने पूर्व के समान अपने निर्धारित समयानुसार खुली रहेगी। जबकि फल, सब्जी एवं दूध की डिलेवरी पहले के समान ही घर-घर जाकर की जा सकेगी। अन्य प्रतिबंध पूर्व के समान ही लागू रहेंगे।
बैठक में जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रेम सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल, अपर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, अपर कलेक्टर रेखा राठौर, भाजपा जिला अध्यक्षओम सोनी, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि राम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष बड़वानी लक्ष्मण चैहान सहित समिति के शासकीय, अशासकीय सदस्य, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान कलेक्टर वर्मा ने समिति के अशासकीय सदस्यों से अनुरोध किया कि जिले में उचित मूल्य दुकानों से गरीबों को प्रधानमंत्री की तरफ से दो माह का तथा मुख्यमंत्री की तरफ से तीन माह का खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। अगर इस कार्य में कही कोई कमी प्रदर्शित होती है तो उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन के संज्ञान में लाये। जिससे उक्त कमी को अविलंब दूर करते हुए शतप्रतिशत गरीबों को इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ दिलवाया जा सके।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा ब्लेक फंगस के केस के मद्देनजर चिंता व्यक्त करने पर बताया गया कि शासन स्तर पर इसके इलाज की व्यवस्था बड़े नगरों में की जा गई है। एतिहार्थ बतौर जिले में कोरोना रोगियों को दिये जाने वाली आक्सीजन सप्लाय के समय फ्लो मीटर में प्रतिदिन नार्मल सलाइन बदलने के निर्देश दिये गये है। इसी प्रकार के निर्देश प्रायवेट चिकित्सा संस्थानों को भी दिये जा रहे है। जिससे ब्लेक फंगस के होने वाले कारकों को रोका जा सके।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा खेतिया के कोविड केयर सेंटर को और आक्सीजन कंसनट्रेटर मशीन उपलब्ध कराने के प्रश्न पर कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि उस सेंटर पर और आक्सीजन कंसनट्रेटर मशीन भेजी जायेगी।

सम्बंधित खबरे

MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!