आज जमा होगी पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभों की आठवीं किस्त जारी करेंगे। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इसे जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि 9.5 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसान परिवारों को 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे। यह पहला मौका होगा जब पश्चिम बंगाल के किसानों को भी पीएम किसान योजना का फायदा मिलेगा। अब तक प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाती है जिसका भुगतान 2,000 रुपये की तीन किस्तों में किया जाता है। इस राशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाता है। पीएमओ के मुताबिक, योजना के तहत अभी तक किसान परिवारों को 1.15 लाख करोड़ रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जा चुकी है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिंक सहायता देने के लिए यह योजना चलाई है। इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी सरकारी वेबसाइट पर दी गई है। योजना के तहत अब तक किसानों को 2,000 रुपये की सात किस्तें मिल चुकी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!