गरीबों की मदद के लिए खजराना टीआई का जज़्बा देखने लायक

इन्दौर । कोरोना काल में शहर की पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक दायित्व भी बाखूबी निभा रही हैं। इसी जज़्बे के साथ खजराना थाना की पुलिस ने भी इंसानी ख़िदमत की मिसाल पेश की। खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने तो कमाल कर दिया है और वे गरीबो के मसीहा के रूप में पहचाने जा रहे हैं। इन दिनों खजराना थाना का नज़ारा बदला बदला सा हैं। यहां लॉकर में अपराधी नहीं ज़रूरी राशन सामग्री रखी हुई। गरीबों खजराना थाना के प्रभारी दिनेश वर्मा ने जब क्षेत्र के गरीब व ज़रूरतमंद लोगों को भटकते हुए देखा तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने गरीबों की मदद करने का फैसला लिया। अब खजराना थाना क्षेत्र के गरीब बुज़ुर्गों को लाभ मिल रहा है। यहीं नहीं 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग जो थाने तक आ नहीं सकते तो थाना प्रभारी दिनेश वर्मा खुद गरीब बुजुर्गों के घर जाकर उन्हें राशन सामग्री का वितरण कर रहे हैं। 
खजराना टीआई से जब चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि वे अपनी जीप में कुछ राशन किट लेकर निकलते हैं ताकि कोई ज़रूरतमंद मिल जाये तो तत्काल मदद की जा सके। कोरोना कर्फ़्यू के दौरान ऐसे निर्धन बुजुर्ग जो अपने घरों में रहकर समय बिता रहे हैं। इनको आवश्यक दवाएं और राशन की पूर्ति की समस्या न आए इसके लिए पुलिस बुजुर्गों की मदद कर रही है। इस मामले में थाना प्रभारी दिनेश वर्मा स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं के राय मशवरे के साथ सेवा प्रकल्प को बेहतर ढंग से कर रही है। संस्था मोहसिन फाउंडेशन के संस्थापक मोहसिन पटेल से भी चर्चा की, कि कैसे ज़रूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाया जाए। मोहसिन फाउंडेशन भी शहर में बुज़ुर्गों, फुटपाथी गरीबों व बेसहाराओं के लिए अच्छा कार्य कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!