इंदौर में जनता कर्फ्यू के बावजूद कम नहीं हो रहा संक्रमण

इंदौर। 

कोरोना कर्फ्यू के बावजूद शहर में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालत यह है कि 30 अप्रैल तक शहर में संक्रमण की औसत दर 9.58 थी जो मई के 11 दिन में लगभग दोगुना होकर 17.03 पर पहुंच गई। यानी 30 अप्रैल तक हर 200 सैंपलों की जांच में 19 संक्रमित मिल रहे थे लेकिन मई के 11 दिन में यह संख्या बढ़कर 34 पर पहुंच गई।

यानी मई के 11 दिन में हर छठा सैंपल संक्रमित निकला। चिंता की बात यह भी है कि एक तरफ जहां संक्रमण दर बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ रिकवरी दर में लगातार गिरावट आ रही है। 30 अप्रैल तक यह 88 प्रतिशत से ऊपर चल रही थी लेकिन मई में लुढ़ककर 70 फीसद पर आ गई। मई के 11 दिनों में उपचाररत मरीजों की संख्या में भी डेढ गुना से ज्यादा का इजाफा हुआ। फिलहाल शहर में साढ़े 17 हजार से ज्यादा संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

एक मई से 11 मई के बीच शहर में एक लाख 11 हजार 773 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 19 हजार 35 सैंपल संक्रमित मिले। यानी हर छठा सैंपल संक्रमित मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू का असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। संक्रमण दर कम होने की उम्मीद भी की जा रही है लेकिन फिलहाल जो आंकडे आ रहे हैं वे चौकाने वाले हैं। 30 अप्रैल 2021 तक शहर में 11 लाख 75 हजार 46 सैंपल जांचे गए थे और इनमें एक लाख 12 हजार 672 संक्रमित मिले थे। यानी संक्रमण की दर 9.58 थी, लेकिन मई के 11 दिन में यह दोगुना हो गई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!