कोरोना के खिलाफ जंग में 5 देशों से ऑक्सीजन आयात करेगा भारत, PM केयर्स से ख्ररीदे जाएंगे 1 लाख कंसंट्रेटर

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सरकार बड़ी मुस्तैदी से प्रबंध में लगी है। सरकार पांच देशों से 5,805 टन ऑक्सीजन आयात करने जा रही है। इसमें से 3,440 टन यूएई से, 1,505 टन कुवैत से, 600 टन फ्रांस से, 200टन सिंगापुर से और 60 टन बहरीन से आयात की जाएगी। इसके साथ पीएम केयर्स फंड से सरकार एक लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने जा रही है।

गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल ने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चत करने के लिए सरकार 1,619 ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रही है। आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने आर्गन और नाइट्रोजन ढोने वाले 408 टैंकर को ऑक्सीजन टैंकर में बदल दिया है। अब तक 101 टैंकर आयात किए गए हैं, जबकि 150 और टैंकर आने वाले हैं। इसके साथ ही देश भर में टैंकर पहुंचाने के लिए 500 चालकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
राज्यों को भेजे गए 9,200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि विदेशी मदद के रूप में मिली सामग्री से मंगलवार को 9,200 कंसंट्रेटर, 5,243 ऑक्सीजन सिलेंडर और 19 ऑक्सीजन प्लांट राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए। मंगलवार को जो सामग्री मिली वह ज्यादातर यूएई, इजरायल, अमेरिका और नीदरलैंड्स से आई है।

नौसेना के दो और पोत कुवैत से ऑक्सीजन लेकर भारत पहुंचे

भारतीय नौसेना के दो पोत मंगलवार को कुवैत से आक्सीजन लेकर कर्नाटक के न्यू मंगलुरु पोर्ट पर पहुंच गए। नौसेना ने बताया कि समुद्र सेतु द्वितीय अभियान के तहत दो पोत आइएनएस तबर और आइएनएस कोच्चि कुवैत से 100 टन ऑक्सीजन और 1,200 सिलेंडर लेकर भारत पहुंच गए।
किसने क्या किया, क्या दिया

  • संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) से पांच लाख फेवीपिरावर की गोलियां मंगलवार को भारत पहुंचीं।
  • दवा बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने भारत को मानवीय आधार पर 2.5 लाख डालर (1.8 करोड़ रुपये) की मदद करने का एलान किया है।
  • सस्टेनेबेल एन्वायरन्मेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसायटी (सीड्स) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 1,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दो हजार पल्स ऑक्सीमीटर और 20 ऑक्सीजन जनरेटर देने की घोषणा की है। इसके अलावा फेस मास्क, पीपीई किट, 300 बेड और अन्य सामग्री देने की बात भी कही है।

-मिश्र ने 30 टन मेडिकल सप्लाई भेजी है। इसमें 300 ऑक्सीजन सिलेंडर, 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और रेमडेसिविर के आठ हजार वायल शामिल हैं।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!