इंदौर:72 घंटे से ज्यादा आजाद नगर थाने में आरोपी को रखकर टी आई ने पीटा,टीआई लाइन अटैच

इंदौर – वसूली ओर क्षेत्र में अवैध शराब और अन्य नशीली वस्तुओं को बिकवाने के आरोपो में घिरे आजाद नगर टीआई का ताजा मामला सामने आया है । आजाद नगर थाने पर नियम विरुद्ध मारपीट के एक आरोपी रामराज को पिछले 72 घंटे से थाने में बंद कर रखा है । पहले टीआई ने एक लाख रुपये मांगे लेकिन जब परिजनों ने पैसे नही दिए तो आरोपी को जमकर पीटा और पैरों के नाखून तक निकाल दिए । सोमवार को आरोपी मौका पाकर हथकड़ी सहित भाग निकला जिसे पुलिस ने कुछ घंटों बाद फिर पकड़ा और उसे जमकर पीटा और थाने में बंद कर दिया । पैसे नही मिलने से नाराज टीआई ने आरोपी के पैरों के नाखुन तक निकाल दिए । आरोपी की पत्नी 6 महीने के बच्चे और एक तीन साल की बच्ची के साथ थाने के बाहर बैठी है लेकिन उसे मिलने तक नही दिया । परिजनों कहना है कि टीआई ने कहा है कि आरोपी थाने में नही है जबकि आरोपी अंदर ही बन्द है जिसका वीडियो भी मौजूद है । बताया जा रहा है कि आरोपी की इतनी पिटाई हुई है कि उसके हाथ पैर तक तोड़ दिए गए है , पैरों के नाखून निकालने के कारण वो चल भी नही पा रहा है । आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसी दिन या दूसरे दिन कोर्ट में पेश करना होता है लेकिन पैसे के लालच में टीआई ने 72 घंटे से बंद कर पिटाई की जा रही है । मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को लग चुकी है वही मानव अधिकार आयोग भी मामले में संज्ञान लेगा ।
ये टीआई का पहला मामला नही है । पिछले दिनों ही क्षेत्र में वसूली से परेशान होकर लोगो ने सोशल मीडिया पर लिखा था जिसमे टीआई से वरिष्ठ अधिकारी सवाल जवाब कर चुके है । इसके साथ ही कई मामले अभी सामने आना बाकी । पूरे थाने के स्टॉप का दबी जुबान कहना है कि साहब को सिर्फ गांधी जी प्यारे है फिर वो कही से भी आए…..धन्य है ऐसे पुलिस अधिकारी जो सत्यमेव जयते के नारे को कलंकित कर वरिष्ठ अधिकारियों की मेहनत को धूल में मिला रहे है ।

आज़ादनगर थाना टीआई लाइन अटैच। सीएसपी को मौक़े पर भेजा। थाने के फ़ुटेज निकाले।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!