कोरोना की चपेट में आए पुलिस जवानों के लिये उज्जैन पुलिस लाइन में 10 बिस्तरों का पुलिस कोविड सेंटर की शुरुआत

उज्जैन:कोरोनावायरस के बीच फ्रंट लाइन में रहकर काम करने वाले पुलिस जवान बड़ी संख्या में कोरोना की चपेट में आए हैं इसे देखते हुए पुलिस कोविड सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया जिसके चलते पुलिस लाइन में 10 बिस्तर वाला पुलिस कोविड- अस्पताल बनाया गया कोविड सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर ऑक्सिमिटर मशीन भी लगाई गई है। गंभीर मरीजों को शहर के बड़े अस्पतालों में भर्ती किया जाएगा। पूरे प्रदेश में करीब 2000 से अधिक पुलिस जवान एवं अधिकारी संक्रमित हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में बेड के लिए अब जद्दोजहद करना पढ़ रही है। इससे पुलिस मुख्यालय में चिंता जताते हुए सभी जिलों में पुलिस को कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश जारी किए हैं, हालांकि अभी तक सिर्फ भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, मंदसौर और गुना में पुलिस के कोविड अस्पताल की शुरूआत हुई थी। उज्जैन में भी पुलिस लाइन में 10 बिस्तर का पुलिस कोविड- सेंटर खोला गया है उक्त सेंटर का उद्घाटन एडीजी योगेश देशमुख, एसपी सतेंद्र कुमार शुक्ला, एएसपी अमरेंद्र सिंह, आकाश भूरिया, डॉ. रविंद्र वर्मा की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान आईसीडी जो करेगी उनको पूरा करने के निर्देश दिए हैं उज्जैन आईजी योगेश देशमुख ने बताया कि पुलिस मुख्यालय पर निर्णय लिया गया है ज्यादातर जिलों में पुलिस अस्पतालों में ही एक कोविड सेंटर आरक्षित किया गया है और यहां आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थाई कर दी गई है जिन पुलिस अस्पतालों में जगह की कमी है वहां थाना परिसर या पुलिस लाइन में इंतजाम किए जाएंगे कोविडअस्पताल में जगह खाली होने पर पुलिस के परिजनों का भी इलाज किया जा सकेगा साथ ही शासकीय योजनाओं के तहत अनुबंधित अस्पतालों में चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!