देवास के गांवों में जनता कर्फ्यू में बन रही कच्ची शराब

इंदौर।

कोरोना महामारी में जनता कर्फ्यू लगा हुआ है, लेकिन अवैध धंधे करने वालों के लिए यह कर्फ्यू सहूलियत बन गया है। इसी सहूलियत का फायदा उठाकर इंदौर और देवास जिले की सीमा पर देवास जिले के पीपल्या गांव में कुछ लोग कच्ची शराब बनाकर बेच रहे हैं। इसमें इंदौर जिले की सांवेर तहसील के कई लोग पीपल्या जाकर शराब ला रहे हैं। शराब की शासकीय दुकानें बंद होने से पीने वालों को अब यह एक ठिकाना मिल गया है, लेकिन यह शराब जहरीली हुई ताे कोरोना के बीच एक बड़ा हादसा हो सकता है।
बताया जाता है कि प्रशासन को शिकायत मिली थी कि सांवेर तहसील के भौंडवास गांव के कई लोग सीमावर्ती देवास जिले से मोटर साइकिल पर कच्ची शराब लेकर आते हैं व खुलेआम पीते हैं। इस तरह क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा खूब फलने-फूलने लगा है। कुछ लोगों ने अधिकारियों को बताया कि भौंडवास गांव में कोरोना के केस नहीं हैं, लेकिन जो लोग बाहर से शराब ला रहे हैं, उनके कारण गांव में संक्रमण भी फैल सकता है।

इस सूचना पर तीन दिन पहले एसडीएम रवीश श्रीवास्तव और उनके दल ने रात में छापामार कार्रवाई की। इसमें आबकारी विभाग के अधिकारी भी थे। भौंडवास से देवास जिले के गांवों की ओर जाने वाले रास्ते पर देखा तो एक-एक कर लोग शराब के पाउच लेकर आ रहे थे। इसमें कच्ची शराब भरी हुई थी। एसडीएम ने करीब 9 लोगों को पकड़ा और धारा-151 के तहत जेल भेज दिया। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि यह शराब देवास की सीमा से लाई जा रही है। वहां के कुछ गांवों में यह अवैध धंधा फैल रहा है। इसे रोकने के लिए देवास के एसडीएम से भी बात की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!